पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे आएं युवा: आकर्ष
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में खुर्जा मार्शल आर्ट्स एकेडमी पर खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं से वार्ता कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में खुर्जा मार्शल आर्ट्स एकेडमी पर खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं से वार्ता कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह और सुनील सोलंकी, बब्बू प्रधान, संजय सिंह, विकास दीक्षित आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक आकर्ष दीक्षित ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलों में भी आगे आना चाहिए। मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच अमित शर्मा ने कहा कि खेलों में भी युवा अपना कॅरियर बना सकते हैं। खेलों के माध्यम से वह अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के अलावा देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें अमित पाठक, प्रवेश राजपूत, निक्की, दामिनी सोलंकी, सुल्लू सोलंकी, सुमित शर्मा, प्रेम कुमार, रुपल चौधरी, रुबि, सौरभ, दानवीर चौधरी, माधुरी आदि रहे।