बुलंदशहर में मामूली विवाद के बाद युवक की पीट पीटकर हत्या Bulandshahr News
बुलंदशहर के देवीपुरा में गुरुवार को सरेराह एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामला पड़ोसी के साथ विवाद का निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर, जेएनएन। मामूली विवाद के चलते गुरुवार को सरेराह एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मामला पड़ोसी के साथ विवाद का निकला। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पड़ोसी को किया था घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र के देवीपुरा में दो दिन पूर्व मामूली विवाद के चलते शुभम नामक युवक ने अपने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया था। घायल पड़ोसियों ने बुधवार को शुभम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने अचानक शुभम पर हमला बोल दिया। पीटने के दौरान शुभम पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। बुरी तरह से जख्मी शुभम ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के जुट गई है।