महिलाओं ने नगरपालिका का किया घेराव
गायत्री नगर एसडीएम कालोनी के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के बावजूद पालिका द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश भड़क गया।
संस, सिकंदराबाद : नगर की गायत्री नगर एसडीएम कालोनी के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के बावजूद पालिका द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश भड़क गया। दर्जनों की तादात में महिलाओं ने नगरपालिका पहुंचकर हंगामा किया और ईओ का घेराव कर विकास कराने की मांग की।
मूलभूत सुविधाएं न होने पर गायत्री नगर कालोनी के लोगों ने विकास नहीं तो वोट नहीं बैनर लगाकर आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक बरसात के कारण नालियों न होने पर कच्ची सड़कों पर जलभराव से आवागमन बंद होने पर लोगों में पालिका द्वारा सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश फूट पड़ा।आक्रोशित कालोनी की महिलाएं एकत्र होकर नगरपालिका पहुंची और पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताते हुए कालोनी में सड़क व नालियां बनवाकर विकास कराने की मांग की। बाद में ईओ संजीवन राम का घेराव किया। बताया कि बरसात के कारण गलियों में जलभराव से निकलना दुभर हो गया है। ईओ ने 25 जनवरी के बाद जेई निमार्ण को साथ लेकर कालोनी का सर्वे करने व सड़कों के साथ नालियों का प्रस्ताव बनाने का आश्वासन दिया। मौके पर कृष्णा शर्मा, बबीता, चित्रा, मिथिलेश, विमलेश, रजनी, शशी, रीता व अनीता समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।