Move to Jagran APP

विरोध दिवस के रूप में मनाया महिला दिवस

खुर्जा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर नगर के पालिटेक्निक मैदान में प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:59 PM (IST)
विरोध दिवस के रूप में मनाया महिला दिवस
विरोध दिवस के रूप में मनाया महिला दिवस

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर नगर के पालिटेक्निक मैदान में प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

सोमवार को काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर के पालिटेक्निक मैदान में एकत्र हुई। जहां महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री गौतम ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास के महत्वपूर्ण काम करती हैं। कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा घर-घर किट वितरण किया। अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के काम करती हैं। इसके बावजूद भी सरकार उन्हें अल्प मात्रा में मानदेय देती है। मुख्यमंत्री ने 1500 रुपये मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी, लेकिन वह भी नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं को 62 साल पूरा होने पर जबरन निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पेंशन, ग्रेच्युटी के साथ सेवानिवृत्त का लाभ मिले। उन्होंने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें सरोज, रेखा, चंद्रकला, भारती तिवारी, सुमन, अनीता, राजकला, सुनीता, वीरवती आदि रहीं। महिलाओं को प्रमाण देकर किया सम्मानित

बुलंदशहर में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में पीएनबी के मंडल प्रबंधक एनके जैन और एलडीएम विजय गांधी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बैंकों द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 30 महिलाओं को प्रमाण देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में संस्थान अनुदेशक राहुल सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.