महिलाओं ने लगाया जाम, नोकझोंक
बुलंदशहर : बाग में लटके मिले बीकॉम के छात्र के शव के मामले में गुरुवार की देरशाम जमक
बुलंदशहर : बाग में लटके मिले बीकॉम के छात्र के शव के मामले में गुरुवार की देरशाम जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कालाआम चौराहा पर जाम लगा दिया। काफी देर तक चौराहे पर जाम लगा रहा तो एडीएम के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए जाम खुल सका। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोहित की हत्या हुई है। जबकि पुलिस इसको आत्महत्या बताकर मामले को दबाना चाहती है।
रोहित के परिजन और अनेक संख्या में महिला पुरुष एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां एसएसपी के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद कैंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी लोग कालाआम चौराहा पर पहुंचे। यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसपी सिटी प्रवीण रंजन ¨सह पहुंच गए। महिलाओं ने एसपी सिटी को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग नहीं माने, क्योंकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं और पुलिस के आश्वासन पर भरोसा भी नहीं है। लोगों का गुस्सा देख पुलिस अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना था कि रोहित की हत्या की गई है। मारने के बाद उसको लटकाया गया है। इसके बाद एडीएम अर¨वद मिश्र पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के जाम खुलवाने में फेल होने पर एडीएम ने लोगों को समझाकर शांत किया और जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर जाम खुला और यातायात सुचारु हुआ। कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल थे।