व्रतियों ने अर्घ्य देकर मांगी मनौती
औद्योगिक क्षेत्र में छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला ने निर्जला व्रत रखकर परिवार में समृद्धि, सुख शांति के साथ पति व ब'चों की दीर्घायु की कामना की। शाम को जलाशयों के पास पूजा अर्चना करते हुए अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनौती मांगी।
सिकंदराबाद : औद्योगिक क्षेत्र में छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला ने निर्जला व्रत रखकर परिवार में समृद्धि, सुख शांति के साथ पति व बच्चों की दीर्घायु की कामना की। शाम को जलाशयों के पास पूजा अर्चना करते हुए अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनौती मांगी।
छठ पर्व का पश्चिमी प्रदेश में कम पूर्वी प्रदेशों में अधिक महत्व है। चार दिवसीय पर्व के तहत परिवार की महिला छठ तिथि पर निर्जला व्रत रखकर परिवार की खुश हाली व समृद्धि की कामना करती है। यह व्रत उन महिलाओं के लिए अधिक लाभकारी होती है, जो नवविवाहिता होती है। सरकारी कालोनी व जोखाबाद में रहने वाले परिवारों ने छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। घरों में विभिन्न व्यंजन बनाए गए। जबकि परिवार की महिलाओं व नवविवाहिताओं ने छठ मैया की पूजा करते हुए निर्जला व्रत रखा। सायं आसपास बने जलाशयों में भरे कुंड व तालाबों के साथ छाज में विभिन्न तरह के फल, गन्ने के साथ परिवार समेत पूजन किया।