Move to Jagran APP

पति-देवर ने विवाहिता का गला दबाया, घर से निकाला

नगर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का उसके पति और देवर ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। पीड़िता को तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति और देवर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM (IST)
पति-देवर ने विवाहिता का गला दबाया, घर से निकाला
पति-देवर ने विवाहिता का गला दबाया, घर से निकाला

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का उसके पति और देवर ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। पीड़िता को तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति और देवर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

loksabha election banner

नगर कोतवाली में एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसका निकाह खुर्जा देहात के एक गांव के युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते दिनों पति एवं देवर ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने और विरोध करने पर अन्य लोगों के आने पर उसकी जान बच सकी। बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इसके बाद पति द्वारा उसे तीन तलाक दे दिया गया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर : नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके नंदोई ने पहले छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने बीते दिनों एसएसपी को पत्र भेजकर बताया था कि उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी युवक से हुआ था। मायके पक्ष ने विवाह में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसके नंदोई ने पूर्व में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की। इसके अलावा बीते दिनों जब पीड़िता घर पर अकेली थी। उस दौरान उसके नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत करने पर अन्य ससुरालीजनों ने उस पर ही आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.