महिलाओं ने भी जमकर किया मतदान
बुलंदशहर जनपद में जहां अधिकांश जनता अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइन में लगे वोट डालने के इंतजार में खड़े दिखे वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रोजाना की तरह यात्रियों की आवाजाही रही। चुनाव प्रक्रिया और मतदान परिणाम से बेफिक्र लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना होने के लिए आपाधापी मचाए हुए थे। मेरठ-खुर्जा पेसेंजर ट्रेन जैसे ही
संसू, बुलंदशहर: निर्वाचन आयोग की 'कोई भी मतदाता छूटे नहीं' अपील को सफल बनाने के लिए आधी आबादी ने भी जमकर मतदान किया। गुरुवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाताओं की भी लाइन लगी रहीं। खुद भी वोट डाला और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
सुबह घर के सभी काम समाप्त कर परिवार के सदस्यों के साथ मतदान कर अच्छा लगा। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए वोट किया है।
-मंजू देवी। पोलिंग बूथ पर सुबह पहुंचकर वोट की। अंगुली पर स्याही का निशान लगवाकर सुखद लगा। सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर लोगों से भी मतदान की अपील की।
- हिमांशी। कल रात ही मतदान को लेकर रणनीति बना ली थी कि सुबह सबसे पहले मतदान, इसके बाद दूसरा काम। वोट डालने के बाद ही जलपान किया।
- सारिका। खुद मतदान किया। साथ ही आसपास के सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसका नतीजा यह रहा कि मोहल्ले से अधिकांश सभी लोगों ने वोट किया।
- कमलेश।