संदिग्ध हालत में महिला की मौत
क्षेत्र के गांव नगला हरनाम सिंह में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला का मंगलवार की सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और बाद में उसका शव घर में पड़ा हुआ मिला।
बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव नगला हरनाम सिंह में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला का मंगलवार की सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और बाद में उसका शव घर में पड़ा हुआ मिला। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव जिनाई निवासी रोहित कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी रानी उर्फ रीना की शादी 10 वर्ष पहले थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव नंगला हरनाम सिंह निवासी अजय कुमार पुत्र दिनेश के साथ हुई थी। शादी के बाद रानी ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया है। रोहित ने बताया कि अजय शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर घर में विवाद रहा था। मंगलवार सुबह भी शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। रानी ने विवाद की सूचना रोहित को दी थी। सूचना के बाद रोहित अपने परिजन के साथ गांव पहुंचे। जहां उन्हें रानी का शव घर में पड़ा मिला। रानी के गले पर चोट के निशान भी थे। रोहित ने पुलिस को सूचना देकर गांव बुला लिया और आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।