तापमान में गिरावट के साथ बढ़ने लगी सर्दी
बुलंदशहर: तापमान गिरने के साथ मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है। चार दिन पहले बूंदाबांदी से
बुलंदशहर: तापमान गिरने के साथ मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है। चार दिन पहले बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके बाद से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सर्दी बढ़ने से लोग जुकाम, खांसी, बुखार और निमोनिया आदि की चपेट में भी आ रहे हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू से आए गाजा चक्रवात की वजह से हुई बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ी है। बीते दो दिन से अधिक ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई थी। डाक्टरों के मुताबिक सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। प्रदूषण और सर्दी के चलते बुजुर्ग और बच्चे ही नहीं युवा भी निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी का कहना है कि बदलते मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।