Move to Jagran APP

अधिकार लेने हैं तो संविधान पढ़ना होगा : अनिल

बामसेफ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के कई गांवों में गोष्ठी कर लोगों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:55 PM (IST)
अधिकार लेने हैं तो संविधान पढ़ना होगा : अनिल
अधिकार लेने हैं तो संविधान पढ़ना होगा : अनिल

बुलंदशहर: बामसेफ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के कई गांवों में गोष्ठी कर लोगों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान में दिए अधिकारों को अगर लेना है तो पहले उनकी जानकारी करना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने संविधान को पढ़ने पर जोर दिया।

loksabha election banner

रविवार को बामसेफ, मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के कार्यकर्ताओं ने शेखपुर गढ़वा, स्याना व बुलंदशहर के राजेबाबू पार्क में बैठक की। बैठक को दिल्ली के बामसेफ प्रदेश महासचिव अनिल उज्जैनवाल व रुड़की से आए मूल निवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने किया। अनिल उज्जैनवाल ने बताया कि तीनों संगठनों ने बीएस-4 कार्यक्रम के तहत लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रखा है। उन्होंने बैठक में आए लोगों से कहा कि बेशक हमें कई अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन जब तक उनके बारे में जानकारी नहीं होगी, अधिकार लिए नहीं जा सकते। इसके लिए जरूरी है कि संविधान का ज्ञान होना चाहिए। संविधान पढ़कर ही प्रत्येक नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों को जान सकेगा।

मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संविधान पढ़ने का दोहरा लाभ होगा। एक तो स्वयं की जानकारी होगी और दूसरे यह कि हम किसी अन्य की मदद भी कर सकेंगे। सचिन गौतम, ¨टकू, राहुल, नितिन, अंकित ¨सह, अमित प्रधान, जॉनी, जीत ¨सह, सोनू, योगेश, प्रवीन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.