नियमित योग करने से शरीर रहता है निरोग
थायराइड, डिप्रेशन, मोटापा, कमर दर्द व पैर दर्द से निजात के लिए योग क्रियाएं बताई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:07 PM (IST)
गुलावठी: महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में श्रद्धा संस्था द्वारा चल रहे योग शिविर में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान योगाचार्य राजकुमार आदित्य ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक जीवन में योग बेहद जरूरी है। नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है।
उन्होंने विभिन्न तरह के योगासनों का भी अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने थायराइड, डिप्रेशन, मोटापा, कमर दर्द व पैर दर्द से निजात के लिए योग क्रियाएं बताई। शिविर में एरोबिक्स की क्लास भी चली, जिसमें महिलाओं व युवतियों ने प्रशिक्षण लिया। संस्था अध्यक्ष एकता गर्ग, ज्योति गर्ग, ममता तायल, संगीता ¨सघल, शैफाली ¨सघल, मीनाक्षी गोयल, रेखा मोदी, आरुषि मोदी, मीनू वर्मा आदि महिलाएं शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें