Move to Jagran APP

भारत माता को अखंड बनाने का हमें लेना है संकल्प: यशपाल सिंह

विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंबर सिनेमा रोड स्थित सेठ प्रेमनारायण धर्मशाला स्थित अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:25 AM (IST)
भारत माता को अखंड बनाने का हमें लेना है संकल्प: यशपाल सिंह
भारत माता को अखंड बनाने का हमें लेना है संकल्प: यशपाल सिंह

बुलंदशहर, जेएनएन। विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंबर सिनेमा रोड स्थित सेठ प्रेमनारायण धर्मशाला स्थित अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतपाल सिंह व संचालन जिला मंत्री सुनील कुमार ने किया।

loksabha election banner

प्रांत सहमंत्री विहिप मेरठ यशपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान कभी भारत का अंग था। जो 1876 में भारत से कट गया। 1904 में नेपाल कटा, 1914 में तिब्बत और 1947 में पाकिस्तान, बंगलादेश भारत से अलग हो गए। कभी भारत माता अखंड थी। आज हम भारत माता की पूजा करते है। इजरायल के निवासी सारे विश्व में अलग-अलग देशों में रहने लगे। उसके बावजूद भी हर वर्ष येरूशलम में मिलते थे। दो हजार वर्षो तक गुलाम रहते हुए भी पुन: इजरायल अखंड हुआ। उसी तर्ज पर खंडित भारत माता को अखंड बनाने का संकल्प हमे लेना है। उन्होंने कहा कि चाहे भारत माता को अखंड बनाने में हमारी कितनी भी पीढि़या क्यों न समाप्त हो जाए। यह संकल्प आने वाली हर पीढी के दिलों और दिमाग में हमें जीवित रखना है। चाहे एक हजार वर्ष लगे या दो हजार वर्ष लगे। हमारा जो है वह हमें चाहिए। हम भारत माता को अखंड बनाने तक संकल्प के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, हरीशंकर शर्मा, यतेंद्र, आदेश चौहान, शिवम बंसल, राहुल, सुरेश गौतम, मनोज तेवतिया, मनोज गर्ग, साहिल मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.