Move to Jagran APP

रजत पदक विजेता विवेक को किया सम्मानित

खेलो इंडिया खेलो की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले जूडो खिलाड़ी विवेक कुमार को जूडो एसोसिएशन बुलंदशहर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:08 AM (IST)
रजत पदक विजेता विवेक को किया सम्मानित
रजत पदक विजेता विवेक को किया सम्मानित

बुलंदशहर, जेएनएन। खेलो इंडिया खेलो की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले जूडो खिलाड़ी विवेक कुमार को जूडो एसोसिएशन बुलंदशहर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अनूपशहर और स्याना के विधायक ने भी खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। जूडो खिलाड़ी अब से पहले भी अनेक प्रतियोगिता में जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुका है।

loksabha election banner

चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद जूडो एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष व सेंट मोमिना ग्रुप आफ स्कूल्स के प्रबंधक शाह फैसल ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को ऊंचाई तक पहुंचाने में उसके माता-पिता और उसके कोच की बड़ी भूमिका होती है। इस उपलब्धि के लिए विवेक कुमार बधाई के पात्र हैं। स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा कि खिलाड़ी अपने माता-पिता के साथ जिले का नाम भी रोशन करते हैं। सरकार खेलों पर पूरा जोर दे रही है। विवेक के कोच और जूडो एसोसिएशन सचिव कमल यादव ने कहा कि जूडो खेल में भी खिलाड़ी अपना भविष्य संवार सकते हैं। बालक और बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं।

ओलंपिक संघ सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि खेलों में युवा खूब करियर बना रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अनीता त्यागी ने किया। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। खिलाड़ी विवेक ने कहा कि वह जिले का नाम रोशन करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्हे अंतर राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। विनय सिरोही, प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, राजेश लोधी, हरकेश अमरपाल लोधी समेत अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.