Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त: अजय कुमार

बीबी नगर के गांव बांहपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो चुका है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है अपराध बढ़ रहा है तथा समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 06:39 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:39 AM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त: अजय कुमार
प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त: अजय कुमार

जेएनएन, बुलंदशहर। बीबी नगर के गांव बांहपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो चुका है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, अपराध बढ़ रहा है तथा समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है।

loksabha election banner

अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि टू जी व थ्री जी जैसे आरोपों में कांग्रेस पाक साफ साबित हुई जबकि भाजपा सरकार के एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में 11 वर्ष की सजा न्यायालय ने सुनाई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराध बढ़ा है। सरकार का अपराधी जेल में या प्रदेश के बाहर का नारा झूठा साबित हो रहा है। उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है। सहारनपुर का लकड़ी उद्योग हो या फिर अलीगढ़ का ताला उद्योग सभी बंदी की कगार पर हैं। सरकार रोजगार देने के बजाय छीन रही है। कार्यक्रम के संयोजक कुंवर आरपी सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेस के अलावा किसी पार्टी ने विकास नहीं किया है। इस अवसर पर अनिल कुमार, बदरुद्दीन कुरैशी, त्रिलोक चंद खटीक, श्यौपाल सिंह, बंशी सिंह पहाड़िया, सुशील चौधरी, प्रशांत बाल्मीकि, ओमवीर यादव, विनय शर्मा, गजेंद्र सिंह व सौरभ शर्मा आदि रहे।

संवाद सूत्र, ककोड़: गांव नगला गोविंदपुर में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ संत होने के बावजूद झूठ बोलते हैं। विभिन्न विभागों की भर्ती में घोटालों के साथ कोर्ट में लंबित करने का आरोप लगाया। कृषि कानून को किसानों के लिए लूटने वाला बताया। आगामी समय में कांग्रेस की प्रियंका गांधी जिले स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी। इस दौरान राकेश भाटी, ओमवीर यादव, जिलाध्यक्ष टुक्की मल खटीक, डाक्टर सोएब, बदरूद्दीन, नगर अध्यक्ष ककोड़ ईसराइल गहलौत, निजाम मलिक आदि ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपाल सिंह व सईद नेताजी तथा संचालन कुंवर आरिफ एडवोकेट ने किया। सिकंदराबाद में भी नगर हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.