Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का किया स्वागत

सांसद डा. भोला सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को जनपद से निकल रहे केंद्रीय मंत्री डा. संजीवन बालियान का वलीपुरा नहर पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान आगरा से बुलंदशहर होते हुए मुजफ्फरनगर निकल रहे थे। सांसद डा. भोला सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी वलीपुरा नहर पर एकत्र हो गए। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान को फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह लक्ष्मीराज सिंह दीपक सिंहपंकज प्रधान नितिन पचौता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 11:17 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का किया स्वागत

जेएनएन, बुलंदशहर। सांसद डा. भोला सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को जनपद से निकल रहे केंद्रीय मंत्री डा. संजीवन बालियान का वलीपुरा नहर पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान आगरा से बुलंदशहर होते हुए मुजफ्फरनगर निकल रहे थे। सांसद डा. भोला सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी वलीपुरा नहर पर एकत्र हो गए। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान को फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, दीपक सिंह,पंकज प्रधान, नितिन पचौता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

राज्यमंत्री और सांसद बने विशेष आमंत्रित सदस्य

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी की गई प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची में पूर्व मंत्री किरण पाल सिंह व पूर्व सांसद अशोक प्रधान समेत जिले के पांच लोग शामिल किए गए हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची में सांसद डा. भोला सिंह और राज्यमंत्री अनिल शर्मा को शामिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों 323 लोगों की सूची जारी की गई। पूर्व मंत्री चौधरी किरण पाल, पूर्व सांसद अशोक प्रधान, सतीश शर्मा व रविंद्र राजौरा को उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में राज्य मंत्री अनिल शर्मा व सांसद डा. भोला सिंह को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जिला अध्यक्ष व जिला प्रभरी भी शामिल रहेंगे।

किसान चौपाल में भाजपा विधायक से अभद्रता, हंगामा

गांव बरैना में आयोजित किसान चौपाल में पहुंची भाजपा विधायक अनीता लोधी से कुछ महिलाओं ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर विधायक प्रतिनिधि से धक्का-मुक्की की। विधायक प्रतिनिधि ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव बरैना में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अनीता लोधी, ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह और अन्य भाजपाई पहुंचे और ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसी बीच गांव निवासी गीता पत्नी सूरज तीन अन्य महिलाओं के साथ पहुंची और विधायक व ब्लाक प्रमुख से अभद्रता कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। विधायक प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने विरोध किया तो महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने महिलाओं को समझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि मोहित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.