डीजे पर विवादित गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल Bulandshahar News
शुक्रवार की रात को महरौली थाना क्षेत्र से आई बारात में डीजे पर विवादित गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
बुलंदशहर, जेएनएन। ककोड़ क्षेत्र में डीजे पर विवादित गाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
गांव खडू पूरा में बीती रात अनुसूचित जाति के प्रेमराज की लड़की की बारात दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र से आयी थी। रात करीब दस बजे बारात जब ठाकुर बिरादरी के मोहल्ले से गुजर रही थी। बज रहे विवादित गाने का ठाकुर पक्ष के किशन भाटी के परिवार के लोगों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते जुटी भीड़ के दौरान मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अनुसूचित जाति पक्ष से दो व ठाकुर पक्ष से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुँच विवाद को किसी तरह शांत करा कुछ लोगो को पूछताछ को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस के साथ चढ़त बिना डीजे के मोहल्ले से निकली। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान दोनों ही पक्ष के लोग मामूली घायल हुए। अभी किसी पक्ष से तहरीर नही मिली। गांव में सिथति सामान्य है।
पुलिस के मौजुदगी में निकली बारात
घटना के बाद कोई और विवाद न हो इस वजह से पुलिस ने बिना डीजे के साथ बारात को वहां से निकलवाया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि किसी तरह की विवाद खडा करने पर कार्रवाई की जाएगी।