संवाद सूत्र, जरगवां (बुलंदशहर) : रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला सुमाली में ब्लाक प्रमुख अनार सिंह राजपूत का ईंट का भट्टा है। जिसमें शनिवार को ईंट निकाले जाने का कार्य चल रहा है। शाम करीब साढे छह बजे अचानक निकाली जा रही ईंटों की दीवार गिर गई।
इसके नीचे ईंट निकाल रहे मजदूर 58 वर्षीय धर्मपाल पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला तलैया थाना आंवला जनपद बरेली एवं नाहर सिंह पुत्र धांधू निवासी नंगला कोठी, जरगवां थाना रामघाट जनपद बुलंदशहर दब गए। अन्य मजदूरों द्वारा दोनों को निकाला गया लेकिन तब तक धर्मपाल की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल नाहर सिंह को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रविवार को स्जवन धर्मपाल का शव लेकर अलीगढ़ चले गए और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया की मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है।