बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल Bulandshahar News
बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे बुलंदशहर में हुए। इनमें से एक
खुर्जा जंक्शन में व दूसरी गोदा बंबा रोड पर हुई।
कार की टक्कर से युवक की मौत
बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में जेवर मार्ग पर रविवार रात गांव हरिनगर के निकट कार ने सामने से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शनि (19) पुत्र राजकुमार निवासी गांव किस्वागढ़ी खुर्जा की मौत हो गई। वहीं गांव निवासी रामबाबू और दिनेश घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गोदा बम्बा पर गांव मुड़ा करीमपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गम्भीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव नबादा यशपाल (42) पुत्र रामप्रसाद है। वहीं मृतक का दोस्त इस्तकार पुत्र सौकीन का मेडिकल में इलाज चल रहे है।