विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर तीन घंटे लेट रही ईएमयू पैसेंजर, आम्रपाली व फरक्का भी देरी से चलीं

By Vishal Dixit Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 26 Sep 2026 04:59 PM (IST)

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा जंक्शन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खराब मौसम में परेशानी हुई। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं खुर्जा।

  2. ईएमयू पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे विलंब से स्टेशन आई।

  3. आम्रपाली और फरक्का एक्सप्रेस भी घंटों देरी से चलीं।

संवाद सूत्र, जागरण. खुर्जा (बुलंदशहर)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन शनिवार को तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई।

उधर, इसके अलावा कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा, बालूरघाट से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा, कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। जिस कारण यात्रियों को खराब मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।