माप-तौल कैंप पर व्यापारियों का हंगामा, इंस्पेक्टर को घेरा
सिकंदराबाद में बाट माप व तौल के लिए कैंप में व्यापारियों का उत्पीड़न व अवैध वसूली के आरोपों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने दूसरे दिन भी हंगामा किया।
सिकंदराबाद : सिकंदराबाद में बाट माप व तौल के लिए कैंप में व्यापारियों का उत्पीड़न व अवैध वसूली के आरोपों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने दूसरे दिन भी हंगामा किया। कैंप का बहिष्कार करते हुए उत्पीड़न बंद न होने पर धरने की चेतावनी की।
माप एंव तोल विभाग द्वारा व्यापारियों के यंत्रों की जांच के लिए नगर के दनकौर तिराहा स्थित रोशनलाल की धर्मशाला में कैंप लगाया हुआ है। जहां व्यापारियों के तोल व मापक यंत्रों की जांच कर उन्हें सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। रविवार को कैंप में जांच करने वाले कर्मियों को अनाधिकृत बताते हुए व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसे लेकर सिकंदराबाद उद्योग व्यापार मंडल ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्य रुकवा दिया था। साथ ही सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग की थी। सोमवार को फिर से कैंप में कर्मियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न व अवैध वसूली की शिकायत पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां नगर महामंत्री डा.नवीन राजपूत ने आरोप लगाया कि कर्मी व्यापारियों के तौल व माप यंत्रों की जांच के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं और सर्टिफिकेट देने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने कैंप का बहिष्कार करते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार का घेराव करते हुए गंभीर आरोप लगाए। महामंत्री ने उत्पीड़न व अवैध वसूली न रूकने पर धरने की चेतावनी भी दी है। मौके पर अंकित गोयल, संजय बंसल, देवेश गोयल, नितिन जैन, मोहित गोयल, राजू सैनी, त्रिवेश गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने कहा..
मरम्मत कार्य कितना होगा, यह शासन से निर्धारित नहीं है। लेकिन फीसर निर्धारित है। यदि कोई अनियमितता है, तो जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, बाट मांप विभाग