Move to Jagran APP

कीचड़ के चलते घरों में कैद हो गए शहरवासी

बारिश के बाद शहर की सड़कों पर उठी कीचड़ शहरवासियों के लिए नासूर बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:07 PM (IST)
कीचड़ के चलते घरों में कैद हो गए शहरवासी
कीचड़ के चलते घरों में कैद हो गए शहरवासी

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : बारिश के बाद शहर की सड़कों पर उठी कीचड़ शहरवासियों के लिए नासूर बन गई है। शहर कीचड़-कीचड़ हुआ तो लोग गिरने और कपड़े खराब होने के भय के चलते घरों में कैद हो गए। कीचड़भरी सड़कों पर दिनभर दोपहिया वाहन फिसलकर गिरते रहे। परेशान लोग पालिका और जलनिगम अफसरों को कोसते रहे।

loksabha election banner

दो दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शहरभर की सड़कें कीचड़ से भरी हुई हैं। सीवर लाइन की खुदाई से फैली मिट्टी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते सीवर लाइन का काम भी रुक गया है। लल्लाबाबू चौराहा, डीएम रोड, साठा और राधानगर समेत पूरे शहर का बुरा हाल है। कीचड़ के चलते सैकड़ों बच्चे बुधवार को स्कूल भी नहीं गए। जबकि महिलाएं शा¨पग के लिए घर से नहीं निकली। दो दिन की कीचड़ ने कारोबार भी प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर दिनभर दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते रहे। कीचड़ से वाहन भी गंदे हो गए। चार पहिया वाहन निकलते तो कीचड़ के छींटे दूर तक जाते। कीचड़ के डर से कितने ही लोग दिनभर घरों में कैद रहे। कीचड़ से परेशान लोगों ने पालिका और जलनिगम अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई झांकने तक के लिए नहीं आया। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एसके शर्मा का कहना है कि खुदाई चल रही है तो मिट्टी निकलती है। सड़क को साथ के साथ बनाया भी जा रहा है। अब तक 35 किलोमीटर सड़क बना भी चुके हैं। बरसात होने से दिक्कत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.