Move to Jagran APP

साढे़ तीन लाख पौधे रोप धरा को बनाएंगे हरा-भरा

धरा को हरा-भरा करने के लिए इस बार जिले में एक साथ करीब करीब साढे़ तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लक्ष्य में 35931 पौधे अधिक लगाने होंगे। जिले में लक्ष्य तय करने के लिए 26 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:50 AM (IST)
साढे़ तीन लाख पौधे रोप धरा को बनाएंगे हरा-भरा
साढे़ तीन लाख पौधे रोप धरा को बनाएंगे हरा-भरा

जेएनएन, बुलंदशहर। धरा को हरा-भरा करने के लिए इस बार जिले में एक साथ करीब करीब साढे़ तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लक्ष्य में 35931 पौधे अधिक लगाने होंगे। जिले में लक्ष्य तय करने के लिए 26 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले को 3310837 पौधारोपण का लक्ष्य मिला था। इस बार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 3346786 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराने की अभी से तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग ने लक्ष्य के अनुसार सभी 26 विभागों को समय से तैयारी कर पौधरोपण कराने की सूचना जारी की है। ग्राम्य विकास विभाग लगाएगा सबसे अधिक पौधे

लक्ष्य के अनुसार इस बार सबसे अधिक ग्राम्य विकास विभाग, दूसरे नंबर पर वन विभाग को पौधे लगाने होंगे। जबकि राजस्व और पंचायती राज को एक लाख 86 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। लोक निर्माण और जल शक्ति 11160, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा को 3120, जल और गृह विभाग को 5700, श्रम और परिवहन को 2300 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग लक्ष्य

ग्राम्य विकास 1648560

वन 1173852

राजस्व 186480

पंचायती राज 186480

उद्यान 172248

पर्यावरण 130428

कृषि 316296

नगर विकास 23280

रेलवे 15200

लोक निर्माण 11160

जल शक्ति 11160

आवास-विकास 6840

औद्योगिक विकास 3480

पशुपालन 5520

सहकारिता 6300

उद्योग 8000

ऊर्जा 4500

माध्यमिक शिक्षा 3120

बेसिक शिक्षा 3120

प्राविधिक 5000

उच्च शिक्षा 19100

स्वास्थ्य 7900

श्रम 2300

परिवहन 2300

जल 5700

गृह 5700 इन्होंने कहा..

पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। जिले के 26 विभाग मिलकर इसे पूरा कराएंगे। लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण की तैयारी की जा रही है। वन विभाग इन सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराएगा। पौधारोपण करने की जिम्मेदारी विभागों को स्वयं उठानी होगी।

गौतम सिंह, डीएफओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.