मकान से हजारों की चोरी
खुर्जा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद के तिलबेगमपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 11:04 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद के तिलबेगमपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा है। साथ ही जोखाबाद स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसका भाई सोनू भी उक्त मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को पीड़ित व उसके भाई का परिवार एक शादी समारोह में गया था। पीड़ित व उसका भाई घर पर सो रहा था। देर रात चोर मकान में घुस आए और नकद व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह उठने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें