Move to Jagran APP

हजारों श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा पर लगाई डुबकी

शरद पूर्णिमा शुक्रवार को भी मनाई गई हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा किनारे अनेक दुकानों पर प्रसाद प पूजा सामग्री का सामान बेचा जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:37 AM (IST)
हजारों श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा पर लगाई डुबकी
हजारों श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा पर लगाई डुबकी

बुलंदशहर, जेएनएन। शरद पूर्णिमा शुक्रवार को भी मनाई गई, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा किनारे अनेक दुकानों पर प्रसाद प पूजा सामग्री का सामान बेचा जा रहा था।

loksabha election banner

शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा मानकर गंगा स्नान कर पूजा अर्चना कर पुण्यलाभ अर्जित किया। पक्के घाटों से गंगा की मुख्य धारा दूर होने के कारण श्रद्धालुओं ने अस्थायी कच्चे घाटों पर स्नान किया। गंगा स्नान के बाद बच्चों के मुंडन संस्कार तथा भगवान सत्यनारायण की कथा कराई गई। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है, इसी मान्यता के चलते दोपहर तक श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। शिव चौक से जाह्नवी प्लेटफार्म तक अनेक अस्थायी दुकानों पर पूजा, बच्चों के खिलौने, महिलाओं के सौन्दर्य का सामान आदि बेचा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.