Move to Jagran APP

ठेका खेती कानून के खिलाफ सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में शनिवार को गांव जाड़ौल टीवीएसजी फार्म हाउस में किसानसभा के तत्वाधान में किसानों की विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत शुरू होने से पूर्व शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। जिसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विकास रावल ने कहा कि ठेका खेती कानून के खिलाफ समूचे पश्चिम उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरकर आंदोलन चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:21 AM (IST)
ठेका खेती कानून के खिलाफ सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन
ठेका खेती कानून के खिलाफ सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन

बुलंदशहर, जेएनएन। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में शनिवार को गांव जाड़ौल टीवीएसजी फार्म हाउस में किसानसभा के तत्वाधान में किसानों की विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत शुरू होने से पूर्व शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। जिसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विकास रावल ने कहा कि ठेका खेती कानून के खिलाफ समूचे पश्चिम उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरकर आंदोलन चलाया जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को गांव जाड़ौल स्थित टीवीएसजी फार्म हाउस में आयोजित किसानसभा की विशाल जनपंचायत का शुभारंभ करते पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और जवाहरलाल नेहरू वि‌र्श्वविद्यालय के प्रोफेसर विकास रावल ने कहा कि विनाशकारी और उदारीकरण नीतियों जरिये देश की खेती उधोग व्यापार सहित समूची अर्थव्यवस्था पर विदेशियों को कब्जा कराया जा रहा है। जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसानसभा के केन्द्रीय कमैटी सदस्य डीपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार 22 मई वर्ष 2019 को ठेका खेती के मॉडल कानून की घोषणा कर चुकी है। जबकि प्रदेश की योगी सरकार ने अगस्त 2019 को ठेका खेती का कानून विधानसभा में पारित कर चुकी है। भाजपा देश की खेती व समूची अर्थ व्यवस्था को विदेशी कंपनियों के हवाले करना चाहती है। यदि सांप्रदायिक ताकतें जनता को धर्म जाति के नाम पर फूट डालने में कामयाब हो गई तो देश की जनता की रोजी रोटी के साथ देश की आजादी को भी खतरा पैदा हो जायेगा। विशाल जन पंचायत में गांव जाड़ौल, ईलना, पवरना, सौंझना झांया, जवासा, श्यौरामपुर, जीवनपुरा, पिपाला, राजगढ़ी, खानपुर समेत दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे। जन पंचायत की अध्यक्षता डीपी सिंह और संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.