हाईवे पर उमड़ा सैलाब, जाम से लोग रहे हलकान
इज्तिमा के चलते हाईवे 235 मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर मुस्लिम समाज के लोगों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। हाईवे पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि दिन में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
संवाद सहयोगी, गुलावठी: इज्तिमा के चलते हाईवे 235 मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर मुस्लिम समाज के लोगों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। हाईवे पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि दिन में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। रोड पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। पुलिस के अलावा यातायात व्यवस्था की कमान युवाओं ने संभाल रखी है।
शुक्रवार रात से ही मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर इज्तिमा में जाने वाले लोगों की संख्या में भारी तादाद में बढ़ोत्तरी हुई है। रात में भी घंटों जाम की स्थिति रही जबकि शनिवार को दिन निकलते ही वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, देवबंद, हरिद्वार, रुड़की आदि जनपदों से मुस्लिम समाज के लोग बसों व निजी वाहनों में सवार दिखाई दिए। बसों में काफी भीड़ के चलते लोग बस की छतों पर भी सवार नजर आए। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जहां जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए वहीं उनके साथ काफी संख्या में युवाओं की टीम भी सहयोग करती हुई दिखाई दी। वहीं, डीएम अनुज झा व एसएसपी केबी ¨सह ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बसों की किल्लत से यात्री रहे परेशान
गुलावठी: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर बसों की किल्लत के चलते बस स्टैंड पर यात्री परेशान देखे गए। लोगों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। डग्गामार वाहनों की जमकर चांदी रही। मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।