उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दे कर व्रतियों ने खोला व्रत
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर पूजा के लिए रविवार को व्रती और श्रद्धालु उदय होते भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए सुबह तीन बजे से बलीपुरा गंग नहर घाट पर पहुंचने शुरू हो गए। महिलाओं ने सूप में पूजन सामग्री लेकर जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मंगल कामना की।
बुलंदशहर, जेएनएन। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर पूजा के लिए रविवार को व्रती और श्रद्धालु उदय होते भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए सुबह तीन बजे से बलीपुरा गंग नहर घाट पर पहुंचने शुरू हो गए। महिलाओं ने सूप में पूजन सामग्री लेकर जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। उदय होते सूर्यदेव को व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
रविवार को गंगनहर पर सुबह तीन बजे व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर नारंगी, लाल व पीले वस्त धारण कर पूजा की। व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का जमावड़ा रहा।
संवाद सूत्र, नरौरा: रविवार तड़के नरवर गंगाधाट पर एकत्र होकर छठ वेदियों को पवित्र करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद व्रतियों ने उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व रात्रि में जागरण किया गया। जिसमें व्रतियों ने छठी मईया के गीत गाए। उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के दौरान नरवर गंगाघाट घर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ के सौजन्य से व्रतियों के लिए ठंड से राहत दिलाने के लिये चाय की व्यवस्था की गई।
संसू, अनूपशहर: रविवार को प्रात: सूर्योदय के साथ ही छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ व्रत खोलकर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने पूर्ण श्रृंगार करके गंगाजल में गन्ना गाढ़कर वहीं खड़े होकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करने के बाद तट पर मौजूद बुजुर्गो के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान राधा रानी, संटू, अभय सिन्हा, नूपुर सिन्हा, डा.यूके झा, रूबी, सुरेन्द्र कुमार, नूतन झा, सुनीता सिंह, श्वेता सिंह, मोनिका गुप्ता, अराधना, शीला शमर, शांति पांडे, शांभवी, ²ष्टि आदि शामिल रहे। छठ मइया के गीतों से महापर्व का समापन
छठ मइया और सूर्य देव की उपासना के गीत गाते हुए महिलाओं ने छठ मइया से मनौती मांगी।
भंडारा लगा प्रसाद वितरित किया
छठ महापर्व कमेटी ने पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपना व्रत खोला। वहीं राहगीरों को प्रसाद का वितरण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित किया।