Move to Jagran APP

धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

कोरोना संक्रमण काल के चलते विजयादशमी पर्व पर मेले का आयोजन नहीं हो पाया। जिले भर में घरों से लेकर रामलीला मैदान में सांकेतिक रूप पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शस्त्रों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:38 PM (IST)
धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक रावण का पुतला
धू-धू कर जल उठा बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

बुलंदशहर : कोरोना संक्रमण काल के चलते विजयादशमी पर्व पर मेले का आयोजन नहीं हो पाया। जिले भर में घरों से लेकर रामलीला मैदान में सांकेतिक रूप पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शस्त्रों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

loksabha election banner

नगर के नुमाइश मैदान में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सांकेतिक रूप से रावण का पुतला दहन किया गया। कमेटी के लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन कर विजय दशमी का पर्व मनाया गया। सांसद डा. भोला सिंह ने फुलझड़ी से सांकेतिक रूप से रावण का पुतला दहन किया। डा. भोला सिंह ने कहा कि रावण का पुतला दहन अच्छाई पर बुराई का प्रतीक है। कोरोना रूपी रावण का अंत शारीरिक दूरी का पालन और मास्क का प्रयोग करके किया जा सकता है। कमेटी अध्यक्ष नीरज जिदल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांकेतिक रूप से रावण पुतला दहन शारीरिक दूरी के पालन के साथ परंपरागत ढंग से किया गया है। बाजार में खिलौने खिलौना तथा अन्य सामान खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ रही। बच्चों ने खिलौना की दुकान पर पहुंच कर खिलौना तथा अन्य सामान खरीदा। नगर की अंबा कालोनी स्थित महाराणा प्रताप भवन पर विजयादशमी के पर्व पर विधि-विधान से मंत्र उच्चारण से हवन कर अस्त्र- शस्त्र का पूजन किया गया। राजपूत सभा के संरक्षक ठाकुर सुनील सिंह ने राजपूतों की एकता पर बल देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कोरोना महामारी के खात्मे के लिए हर व्यक्ति को सजग रह कर शारीरिक दूरी और प्रयोग करना चाहिए। देवेंद्र सिंह राणा उपाध्यक्ष, भीष्म सिंह सिसोदिया, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.