Move to Jagran APP

दिल्ली के एलआइसी एजेंट की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका

दिल्ली के एलआइसी एजेट की हत्या कर उसका शव बीरखेड़ा गांव के रजवाहे में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एजेट की गुमशुदगी की सूचना दिल्ली में दर्ज है। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM (IST)
दिल्ली के एलआइसी एजेंट की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका
दिल्ली के एलआइसी एजेंट की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका

बुलंदशहर, जेएनएन। दिल्ली के एलआइसी एजेट की हत्या कर उसका शव बीरखेड़ा गांव के रजवाहे में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एजेट की गुमशुदगी की सूचना दिल्ली में दर्ज है। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह बीरखेड़ा गांव के ग्रामीणों को रजवाहे में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड व अन्य कागजात मिले। इनके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान दीपक दुआ (59) पुत्र गुरुचरण लाल निवासी धर्मपुर सेक्टर नौ रोहिणी दिल्ली के रूप की। पुलिस के मुताबिक मृतक के हाथ-पैर कमर के पीछे बंधे थे। इससे साफ है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक छह जनवरी से लापता था। दिल्ली के सेक्टर नौ के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। दीपक की आखिरी लोकेशन दिल्ली पुलिस को नोएडा में मिली थी। बताया कि जहां पर गुमशुदगी दर्ज है। वहीं पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस ही करेगी। सहयोग मांगने पर दिल्ली पुलिस की मदद भी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.