Move to Jagran APP

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

नगरपालिका चेयरमैन मनोज गर्ग के आवास पर शहर के प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों के साथ चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM (IST)
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बुलंदशहर, जेएनएन। नगरपालिका चेयरमैन मनोज गर्ग के आवास पर शहर के प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों के साथ चर्चा की। राणा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चेयरमैन ने मंत्री का स्वागत किया। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।संचालन भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, सुनील रामा, अजय त्यागी, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी, कमल मकवाना, सुखदेव शर्मा, पप्पन खान, मुनेश सिंह, राजेश शर्मा समेत सभासद मौजूद रहे। -जगमोहन

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.