तापमान 19 डिग्री पर बरकरार, दिनभर खिली धूप
शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव मेहरबान रहे। दिनभर खिली धूप ने दिनभर लोगों को गरमाहट दी। गुनगुनी धूप ने सर्दी से सिकुड़ी नसों में रक्त का संचार बढ़ा दिया। धूप खिली तो लोग घरों से निकलकर मैदान और मकान की छत पर पहुंचे।
बुलंदशहर, जेएनएन। शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव मेहरबान रहे। दिनभर खिली धूप ने दिनभर लोगों को गरमाहट दी। गुनगुनी धूप ने सर्दी से सिकुड़ी नसों में रक्त का संचार बढ़ा दिया। धूप खिली तो लोग घरों से निकलकर मैदान और मकान की छत पर पहुंचे।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूरज निकला। दस बजे तक धूप खिल गई। धूप खिलने के साथ ही पारा भी चढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। धूप और चढ़े पारे ने लोगों को सर्दी से निजात दिलाई। धूप खिलने के साथ शरीर में गरमाहट बढ़ी। सर्दी से सिकुड़ रही नसों में खून का संचार बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे तक मौसम अच्छा हो गया तो लोग घरों से निकलकर धूप वाले स्थान पर पहुंचे। कुछ लोग खुले मैदान और मकान की छत पर धूप सेकी। मौसम विभाग के मुताबिक अब शनिवार और रविवार को हल्के बादल छाएंगे, लेकिन धूप भी खिलेगी। सोमवार और मंगलवार को बारिश के भी आसार हैं। कई दिनों की छुट्टी के बाद कक्षा आठ तक के स्कूल भी खुल गए। स्कूलों के मैदान पर बच्चों ने भी छुट्टी के समय खूब मस्ती की। पारा
पारा अधिकतम न्यूनतम
बुलंदशहर 19 08
दिल्ली 20 08
देहरादून 16 08
शिमला 04 04
जम्मू 17 08
कुल्लू 14 06
मेरठ 19 08
मुजफ्फरनगर 18 08
श्रीनगर 04 01
लखनऊ 18 12
नैनीताल 07 02
मसूरी 06 03
मुंबई 28 19