राष्ट्र निर्माण में संस्कृति व सभ्यता को साथ लेकर चलें
राष्ट्र निर्माण में संस्कृति व सभ्यता को साथ लेकर चलें बुलंदशहर जेएनएन। नगर के चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना ग्रुप आफ स्कूल में मंगलवार को मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक कदीम आलम व विशिष्ट अतिथि भाजपा के मीडिया सहसंयोजक अजय त्यागी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना ग्रुप आफ स्कूल में मंगलवार को मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक कदीम आलम व विशिष्ट अतिथि भाजपा के मीडिया सहसंयोजक अजय त्यागी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कदीम आलम ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन शैली से प्रेरणा मिलती है। एक निर्धन परिवार में जन्म लेने के बाद भी अब्दुल कलाम देश के महान व्यक्तित्व बने। हमें उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी संस्कृति व सभ्यता को साथ लेकर बढ़ना चाहिए। अजय त्यागी ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यो से भी देश महान बनता है। सफाई को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल कर प्रधान मंत्री की मुहिम से जुड़कर देश को स्वच्छ बना सकते है। अनुशासन में रहते हुए रहते हुए जो व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता उसे सफलता अवश्य मिलती है। हमारी संस्कृति व सभ्यता तथा महापुरुषों के विचार देश की तरक्की के लिए विरासत है। इससे पूर्व स्कूल प्रबंधक शाह फैसल ने दोनों अतिथियों को माला पहना और बुके भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सविता सिंह सहित समस्त छात्र-छात्रा और शिक्षक मौजूद रहे।