अचानक सड़क पर टूटकर गिरा तार, मची अफरातफरी
गांधी मार्ग पर विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। जिस कारण स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि हॉट स्पॉट होने के कारण मार्ग खाली था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांधी मार्ग पर विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। जिस कारण स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि हॉट स्पॉट होने के कारण मार्ग खाली था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांधी मार्ग पर जेएस इंटर कालेज के सामने विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। जब तार टूटकर सड़क पर गिरा, तो वहां से निकल रहे बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि गांधी मार्ग हॉट स्पॉट क्षेत्र में था। जिस कारण मार्ग पर केवल एक्का-दुक्का वाहन ही था। करीब 15 मिनट तक तार में करंट रहा। स्थानीय लोगों ने ईंटें लगाकर तार को कवर कर दिया। लोगों ने ऊर्जा निगम को सूचित कर आपूर्ति बंद कराई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन महेश उपाध्याय ने बताया कि विद्युत तार को तुरंत जुड़वा दिया गया है।