Move to Jagran APP

डीएवी में छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

बुलंदशहर: विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने डीएवी कालेज में हंगामा करते ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:05 PM (IST)
डीएवी में छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव
डीएवी में छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

बुलंदशहर: विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने डीएवी कालेज में हंगामा करते हुए प्राचार्य का घेराव किया। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद प्राचार्य ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

शहर के डीएवी कालेज में दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच शिक्षकों से उनकी नौकझौंक भी हुई। कई बार शिक्षकों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्राचार्य के कार्यालय में पहुंचे। यहां घंटों तक उनकी प्राचार्य व अन्य शिक्षकों से बहस हुई। छात्रों का आरोप है कि कालेज के पुस्तकालय में पुरानी पुस्तक हैं, जबकि नया सलेबस लागू हो चुका है। इसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा कक्षाओं में पंखें नहीं हैं। कालेज परिसर व कक्षाओं में गंदगी भरी रहती है। आरोप है कि जब भी इनकी शिकायत करते हैं तो कार्रवाई के बजाए उल्टे उन्हें ही फटकार शांत कर दिया जाता है। इस दौरान प्राचार्य कार्यालय में काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही। बाद में प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने उनकी समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं का आक्रोश शांत हुआ। मौके पर एबीवीपी के कालेज इकाई के अध्यक्ष दीपक चौधरी, वेद चौधरी, नवीन, प्रवीण, शिक्षा व तरूणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.