ओलंपियन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया
आर एस ओलंपियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा तीन से एलिश, शिवांश व जयंत ने क्रमश सीता, राम एवं लक्ष्मण का रूप धरा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:55 PM (IST)
शिकारपुर: आर एस ओलंपियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा तीन से एलिश, शिवांश व जयंत ने क्रमश सीता, राम एवं लक्ष्मण का रूप धरा। कक्षा आठ से लेखानशी व कशिश कक्षा 10 व 11 से नंदिनी वृशिका ने संपूर्ण रामायण कथा का सारांश कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रबंधक प्रवेश चौधरी ने श्री राम के वनवास काल पश्चात अयोध्या नगरी में लौटने पर दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताया। समस्त विद्यार्थियों और स्टाफ को दीपावली पर्व मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें