शहीद वीर अर्जुन ¨सह की प्रतिमा का अनावरण
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: नगर के बाईपास रोड राधानगर में शहीद वीर अर्जुन ¨सह की प्रति
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: नगर के बाईपास रोड राधानगर में शहीद वीर अर्जुन ¨सह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सांसद, जिलाधिकारी व अन्य गणमान्य लोगों ने नमन किया।
शुक्रवार को सांसद भोला ¨सह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, कर्नल समर ¨सह चौहान, कर्नल विजय वीर ¨सह, सुमन लता ने शहीद वीर अर्जुन ¨सह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले जवान की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। शहीद कभी मरते नहीं हैं बल्कि वह हमेशा अमर रहते हैं। सांसद डा. भोला ¨सह ने शहीद वीर अर्जुन ¨सह की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि 25 मई 2002 को जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी सेक्टर के ग्राम गुरसाल में आतंकवादियों को ढेर करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद ने अपने देश की रक्षा में प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि आज के समय में शत्रु देश भारत की सीमाओं पर आक्रमण की तैयारी में है। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय सेना ऐसे शत्रु देशों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूर्ण रूप से सक्षम है। आज की पीढ़ी सेना में सेवा करते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सहयोग करे। शहीद वीर अर्जुन ¨सह के छोटे भाई देवराज ¨सह ने भी शहीद के जीवन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उनके भाई ने कक्षा पांच में अपने नाम से पहले वीर लिखना शुरू कर दिया था।
खुर्जा के पूर्व विधायक बंशी ¨सह पहाड़िया ने कहा कि शहीद वीर अर्जुन ¨सह की शहादत को देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता श्योपाल ¨सह, सुभाष गांधी आदि मौजूद रहे।