गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटा अमला, व्यवस्थाएं चाक चौबंद
28 जनवरी को गंगा यात्रा में योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोई बाकी नहीं रखना चाहते।
गंगा यात्रा की तैयारियों में जुटा अमला, व्यवस्थाएं चाक चौबंद
बुलंदशहर, जेएनएन। 28 जनवरी को गंगा यात्रा में योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोई बाकी नहीं रखना चाहते।
स्वच्छता, मार्ग की मरम्मत, आगमन पर स्वागत, गंगा तट पर नमामि गंगे के तहत स्लोगन लिखने जैसे कार्यक्रम तेजी से कराए जा रहे हैं। यात्रा के बहाने गंगा किनारे बसे नगरों की तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। गंगा तटों को साफ करके चमकाया जा रहा है। इन स्थानों पर नियमित सफाई नहीं की जाती हैं। उन स्थानों को भी चमकाया गया है। पालिका के सफाई कर्मियों को सख्त हिदायतें दी गई है। बुलंदशहर रोड से गंगा तट तक जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान भी चलाया गया है। नगर के कालेजों के विद्यार्थियों को मानव श्रृंखला की तरह हाथ में फूल लेकर खड़ा किया जाएगा। यात्रा आगमन पर फूल वर्षा की जाएगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी अखंड प्रताप को दी गई। वे सभी कॉलेज का कोर्डिनेशन करेंगे। गढ़ मे कार्यक्रम के बाद अनूपशहर में गंगा यात्रा का स्वागत और सभा की जाएगी। अभी तक प्रशासनिक अधिकारी ही यात्रा की तैयारियों में लगे थे। कितु अब भाजपा मीडिया प्रभारी और मुख्यमंत्री से सम्मानित बुन्दू खां सैफी भी गंगा यात्रा की तैयारियों की जानकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर सक्रिय हैं। गंगा यात्रा के रास्ते में आने वाली सड़कों को तेजी के साथ गडढ़ा मुक्त किया जा रहा है। सरकार द्वारा गंगा यात्रा के माध्यम से गंगा किनारे बसे नगरों को चाक चौबंद कर रही हैं। इसका लाभ गंगा की स्वच्छता को मिल सके।