सैक रेस में अर्जुन व इनाया प्रथम
आजाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
सैक रेस में अर्जुन व इनाया प्रथम
संसू, बुलंदशहर : आजाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आजाद पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन दो वर्गों में प्रतियोगिताओं हुई। आउट डोर खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर रेस में आदित्य व इनाया आजाद, सैक रेस में अर्जुन व इनाया ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनडोर खेल प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गांधी हाउस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य नितेश कुमार ¨सह ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का अनिवार्य अंग है।