Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ताओं को दिया 2022 के चुनाव की तैयारियों का ज्ञान

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ता से 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में जूट जाने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:03 AM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं को दिया 2022 के चुनाव की तैयारियों का ज्ञान
सपा कार्यकर्ताओं को दिया 2022 के चुनाव की तैयारियों का ज्ञान

बुलंदशहर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ता से 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में जूट जाने की अपील की। गुरुवार को नगर के नवरत्न फार्म हाउस के निकट सपा नेता पवन चौधरी के आवास पर सपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष हामीद अली ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की झूठी राजनीति को समझ चुकी है। इसका ताजा परिणाम दिल्ली के चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को बुरी तरह हराकर आइना दिखाने के साथ किया है। हामीद अली ने कहा भाजपा जाती-धर्म के नाम पर देश के भोले भाले लोगों को बहका कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करने में लगी है। लेकिन देशवासी इनकी हकीकत समझ चुके है। कहा कि प्रदेश में मजदूर से लेकर किसान व व्यापारी वर्ग पूरी तरह परेशान है। प्रदेश की जनता आगमी 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार खड़ी है। बैठक के दौरान हामीद अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले चुनावों की तैयारी में जुट जाने की अपील भी की। इस दौरान नगराध्यक्ष बबलू चौधरी, हाजी अख्तर, हरिश चंद प्रजापति, रविद्र लोधी, बंटी, राजकुमार भुर्जी, इस्लाम मेवाती, फईम चौधरी, रिकू प्रधान, ब्रहम कुमार मलिक, अजय लोधी व शिवम बाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.