दुष्कर्म प्रकरण: सपा ने निकाला कैंडल मार्च
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश एवं प्रद
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश एवं प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था का विरोध में प्रदर्शन किया। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची एवं युवती के पिता को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
रविवार की रात को सपा कार्यकर्ता महाराजा अग्रसेन पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने जम्मू कश्मीर के कठुआ में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या एवं उन्नाव में युवती के साथ दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की ¨नदा की। जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में सरकार की कानून व्यवस्था पर ¨चता जताई। जिला महासचिव बादल यादव ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामलों में सुनवाई करके आरोपितों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसके विरोध में कैंडल मार्च अग्रसेन पार्क से शुरू होकर कालाआम चौराहा पहुंचा। इस दौरान हितेश कुमारी, राजीव लोधी, मतलूब अली, हाजी अख्तर, परवेंद्र राणा, ¨चटू सिरोही, नंद किशोर वाल्मीकि, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।