विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulandshahr News: डंडों से पीटकर पिता की बेरहमी से हत्या, शव चादर में लपेटकर ठिकाने लगाने की फिराक में था बेटा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 15 Aug 2023 03:32 PM (IST)

Bulandshahr News In Hindi पिता की हत्या के बाद चेतन ने शव को कमरे में पड़े पलंग की चादर से ...और पढ़ें

Bulandshahr News: हत्या के बाद विलाप करते स्वजन।
Bulandshahr News: हत्या के बाद विलाप करते स्वजन।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। शिकारपुर कस्बे में एक बेटे ने पारिवारिक कलह के चलते पिता के सिर में डंडा से प्रहार कर हत्या कर दी। शव को छिपाने के मकसद से हत्यारोपित बेटे ने शव को बेड की चादर से गठरी बांध ली। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे का आदी है चेतन

शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीवाडा निवासी (60) राजपाल सिंह की पांच संतानों में तीन लड़की और दो लड़के हैं। दो बेटियों और बड़े बेटे चेतन उर्फ बब्बन की शादी हो चुकी है। 23 वर्षीय चेतन किराए पर कार चलाता है। चेतन नशे का आदी है और इस आदत से परेशान पत्नी तीन माह पूर्व चेतन को छोड़कर मायके चली गई थी। चेतन पत्नी को लाने की जिद करता था और पिता राजपाल उसका विरोध करता था। सोमवार की देर शाम राजपाल और उसके बेटे चेतन में कहासुनी हुई थी। सुबह करीब छह बजे जब राजपाल के कमरे पर स्वजन ने ताला लगा देखा। कमरे में अलमारी से झांककर देखा तो फर्श पर खून पड़ा था।

कमरे का ताला तोड़कर दाखिल हुए पुलिसवाले

स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शिकारपुर थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पलंग की चादर में राजपाल के शव की गठरी बरामद हुई। स्वजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजपाल के बड़े बेटे चेतन उर्फ बब्बन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चेतन ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह पिता के कमरे में दाखिल हुआ और पलंग पर सो रहे पिता के सिर में डंडों से कई प्रहार कर हत्या कर दी।

पारिवारिक कलह में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। कल शाम दोनों में वाशिंग मशीन में कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था। हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वरुण सिंह, सीओ शिकारपुर।