जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला फौजी का शव
खुर्जा: छुट्टी बिताने के बाद घर से ड्यूटी पर गए नगला शेखू गांव निवासी फौजी का शव जम्मू में रे
खुर्जा: छुट्टी बिताने के बाद घर से ड्यूटी पर गए नगला शेखू गांव निवासी फौजी का शव जम्मू में रेलवे स्टेशन पर मिला था। हालांकि अभी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह तक शव गांव में आने की संभावना है।
क्षेत्र के नगला शेखू गांव निवासी सुलेख कुमार (28) पुत्र स्व. अशोक कुमार सन 2011 में आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में चल रही थी। परिजनों के अनुसार वह आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे। हाल ही में वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। रविवार को वह जम्मू के लिए रवाना हुए। सोमवार को आए फोन को सुनकर फौजी के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। फोन पर फौज के एक अधिकारी ने सुलेख कुमार की मौत होने की सूचना दी। हालांकि उन्होंने मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिवार के लोग बेहाल हो गए। फौजी की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग परिजनों का ढांढस बढ़ाने को घर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक फौजी का शव जम्मू रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला था। फौजी की ननिहाल नत्थुगढ़ी गांव गुलावठी से फौजी के मामा जम्मू के लिए रवाना हो गए। बुधवार दोपहर तक शव के गांव में आने की संभावना है।
2013 में हुई थी शादी:
फौजी सुलेख कुमार की शादी 2013 में हुई थी। उनका तीन वर्षीय बेटा परे भी है। पत्नी चार माह की गर्भवती है। वहीं परिवार में मां मुनेश, ताऊ महेंद्र ¨सह, जुगेंद्र ¨सह आदि परिजनों पर फौजी की मौत की सूचना मिलने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।