गरीबों तक खाना और खाद्य सामग्री पहुंचा रहे समाजसेवी
खुर्जा नगर में विधायक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से गरीबों की सेवा में जुटे हुए हैं। गुरुवार को विधायक और कार्यकर्ताओं ने गरीबों के घरों तक आटा दाल चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई।
बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा नगर में विधायक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से गरीबों की सेवा में जुटे हुए हैं। गुरुवार को विधायक और कार्यकर्ताओं ने गरीबों के घरों तक आटा, दाल, चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई। विधायक ने बताया कि सभी को आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। इसके लिए वह प्रशासन की संयुक्त रसोई में भी खाना पहुंचा सकते हैं। क्योंकि, रोज-कमाने खाने वालों परेशान हैं। जिनकी सरकार भी मदद कर रही है और अन्य लोगों को भी मदद करनी चाहिए। वहीं, सेवा भारती, नवभारत सामाजिक विकास संस्था समेत तमाम समाजसेवी गरीबों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों तक खाना और खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।