रेलवे ट्रैक पर आज से दौड़ेगी शटल ट्रेन
जेएनएन बुलंदशहर दिल्ली-बुलंदशहर के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार यानि आज से शटल ट्रेन की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी लेकिन यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया देना होगा।
जेएनएन, बुलंदशहर : दिल्ली-बुलंदशहर के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार यानि आज से शटल ट्रेन की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी लेकिन यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया देना होगा।
कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च 2020 को सभी ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। लाकडाउन के बाद सारी गतिविधियां भी बंद हो गई थी। लाकडाउन खुलने के कुछ माह बाद ही संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर जकड़ लिया। दिल्ली -बुलंदशहर के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री काफी समय से शटल ट्रेन संचालन की मांग कर रहे थे। रेलवे मुख्यालय ने अब मंगलवार से दिल्ली- बुलंदशहर के बीच शटल ट्रेन संचालन को हरी झंडी देने से ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो गया है। जिससे अब यात्रियों का सफर सुगम हो जाएगा।
..
अब देना होगा 65 रुपये किराया
रेलवे ने बुलंदशहर से दिल्ली का किराया 35 रुपये से बढ़ा कर लगभग 65 रुपये कर दिया है। अब यात्रियों को दिल्ली का टिकट 65 रुपये में मिलेगा।
..
दूध सप्लाई को मिलेगा बल
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव से बड़े पैमाने पर दिल्ली के दूध तथा सब्जियों की सप्लाई की जाती है। शटल ट्रेन का संचालन बंद होने से दूध और सब्जी की आपूर्ति से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया देना होगा।
बुलंदशहर- दिल्ली के लिए शटल ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। शटल ट्रेन के अलावा अभी अन्य ट्रेनों के संचालन की अनुमति नहीं मिली है।
- भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक