कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
श्री राम रसायन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अष्ट्म श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें महिलाएं जब सिर पर कलश धारण कर जब सड़कों से होकर गुजरी तो वातावरण भक्तिमय हो गया।
जेएनएन, बुलंदशहर। श्री राम रसायन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अष्ट्म श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें महिलाएं जब सिर पर कलश धारण कर जब सड़कों से होकर गुजरी तो वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के समापन पर भृगु क्षेत्र से पधारे कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।
आवास विकास प्रथम में कथा स्थल पर आकाश शस्त्री, प्रशांत शर्मा ने गणेश पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास ने कहा कि भगवत कथा परमात्मा का स्वरूप है। इसके श्रवण से मन पवित्र होता है और पवित्र मन में ईश्वर वास करते हैं। समाज में भाईचारे की स्थापना के लिए घरों में श्रीमद् भागवत को सुनना चाहिए। रामायण का पाठ करना चाहिए। इस मौके पर जतनवीर राजौरा, भूपेंद्र सिंह, रविद्र राजौरा, प्रदीप लोधी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। भागवत कथा से पूर्व निकली मंगल कलश यात्रा
बुलंदशहर। गांव धरपा चूहरपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण किया।
गांव धरपा चूहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए शुक्रवार की सुबह हवन किया गया। कथा से पूर्व धीरसिंह ने अपने सिर पर श्रीमद् भागवत धारण की। जिसके बाद मंगल कलश यात्रा में गांव की कई सुहागिनों ने कलश अपने सिर पर धारण किया। सम्पूर्ण गांव में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। कथा का आयोजन गांव में स्थित हरिदर्शन आश्रम में किया जा रहा है। जिसके कथा वाचक सतीश माधव शास्त्री हैं। इस मौके पर रश्मी, पूनम, सर्वेश, नवीन, पुनीत, मानसी देवी, अंकित, मुकेश, रोबिन सुखबीर सिंह, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।
भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
बुलंदशहर। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह से पूर्व शुक्रवार को नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। बाई जी वाले मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। संकीर्तन मंडली द्वारा मधुर भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कथा व्यास राकेश मधुर शास्त्री, डा.शोभा आनंद, विद्यावती तोमर, परमानंद सैनी, दीपक कुमार, हेमन्त कंसल, अनिल अग्रवाल, हरि मित्तल, कृष्णा वर्मा, उपमा पालीवाल, रीता भारद्वाज, कल्पना भारद्वाज, विनीता सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे।