विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh: जब लीड एक्टर की बिगड़ी तबीयत तो बाबा के किरदार में चमके शोभिनव सत्य; बयां किया अपना भावुक सफर

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 07 Oct 2026 06:10 AM (GMT+05:30)

Hanuman Ansh film: अभिनेता शोभिनव सत्य ने बताया कि उन्हें फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा नीम करौरी महाराज का किरदार ...और पढ़ें

बुलंदशहर में प्रेसवार्ता के दौरान फि‍ल्‍म हनुमान अंश के कलाकार।

बुलंदशहर में प्रेसवार्ता के दौरान फि‍ल्‍म हनुमान अंश के कलाकार।  

HighLights

  1. बुलंदशहर में अभिनेता शोभिनव सत्य बोले- बाबा का किरदार निभाने का अवसर मिलना सौभाग्य।

  2. बोले- बाबा का किरदार निभाना केवल अभिनय नहीं था, बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीम करौरी महाराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि बाबा जी के आशीर्वाद से ही उन्‍हें इस फ‍िल्‍म में उनका किरदार निभाने का मौका मिला।

भाजपा जिला कार्यालय पर फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता और असिस्टेंट डायरेक्टर शोभिनव सत्य ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म में बाबा का किरदार निभाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

फिल्म के लीड एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद निर्देशक ने उन्हें बाबा का किरदार निभाने की जिम्मेदारी दी। इस भूमिका को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया और इससे जीवन धन्य हो गया।

बाबा का किरदार निभाना उनके लिए केवल अभिनय नहीं था, बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव रहा। हर व्यक्ति को कम से कम इतना प्रयास जरूर करना चाहिए कि उसके आसपास कोई भूखा न सोए।

उनका प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने और उनकी मदद करने के लिए लगातार काम किया जाए। शुरू में फिल्म की कमाई पर्याप्त न होने पर उन्होंने कहा कि फिल्म को कमाई के लिए नहीं बल्कि लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का उद्देश्य था और इसके लिए योजना भी तैयार थी।

गायक सुनील लोधी की आंखों का उपचार कराने के सवाल पर शोभिनव सत्य ने कहा कि सुनील लोधी का इलाज कराने के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे।

कलाकारों और समाज के लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। कलाकारों के लिए यह केवल अभिनय का माध्यम नहीं है, बल्कि लोगों से जुड़ने और समाज के लिए कुछ करने का अवसर भी है।

इससे पहले सिकंदराबाद टोल प्लाजा से लेकर भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा समेत कई स्थानों पर लोगों ने कलाकारों के रोड शो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सिकंदराबाद में पालिका चेयरमैन डा. प्रदीप दीक्षित ने भी कलाकारों का स्वागत किया।

पत्रकारवार्ता में अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी व भजन गायक अनन्या सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महामंत्री भवतोष गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, हितेश गर्ग, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल, आनंद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे