Move to Jagran APP

जयंती पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया याद

कई संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर जयंती पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
जयंती पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया याद
जयंती पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया याद

बुलंदशहर, जेएनएन। कई संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर जयंती पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

खुर्जा के पदम सिंह गेट स्थित भगत सिंह चौक पर सोमवार सुबह अखिल भारतीय जाट महासभा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने भगत सिंह, विश्वेंद्र सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप चौधरी, सचिन चौधरी, अनुज, संदीप सिंह आदि रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता ने पदम सिंह गेट पर विधायक विजेंद्र सिंह ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर गौरव शर्मा, कृष्ण कुमार सैनी, डीसी गुप्ता आदि रहे।

......

भाकियू युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को किया नमन

संवाद सूत्र, स्याना : भाकियू के तत्वाधान में नगर स्थित शहीद स्तंभ पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। युवा नेता मुनिराज त्यागी ने महान क्रांतिकारी और आजादी के देवदूत शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कपीस त्यागी, विपिन चौधरी, विजय पंडित, मुनिराज त्यागी, अमन चौधरी, सोनू शर्मा, कलवा खां, डा. अब्दुल मन्नान, अनुज चौधरी और भूदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

अनूपशहर: देश के अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर पालिकाध्यक्ष सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका चेयरमैन गोपाल शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एमएलसी प्रत्याशी अर्चना शर्मा, बसपा नेता ज्ञानेंद्र मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, ऊंचागांव : कस्बा दौलतपुर कलां में सोमवार को अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी नीरपाल सिंह शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमे सरदार भगत सिंह पर गर्व है। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रिस नानक, शशिकांत, आंचल, सुमन, संगीता, आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.