Move to Jagran APP

पेट दर्द की शिकायत पर रानी शबनम अस्पताल में भर्ती

मंगलवार दोपहर को शबनम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:18 PM (IST)
पेट दर्द की शिकायत पर रानी शबनम अस्पताल में भर्ती
पेट दर्द की शिकायत पर रानी शबनम अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर: तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली रानी शबनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह के खिलाफ रानी शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। गत दिनों उन पर दो लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया गया था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए शासन को सुरक्षा देने के आदेश दिए थे। मंगलवार दोपहर को शबनम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डा. केएन तिवारी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर रानी शबनम को भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है। शबनम की सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। शबनम से मिलेंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

बुलंदशहर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम आज शहर में आएंगी। डीएम कार्यालय से जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह दस बजे सड़क मार्ग से गौतबुद्धनगर की दादरी तहसील पहुंचेंगी। इसके बाद 11 बजे शहर के गेस्ट हाउस पहुंचेगी। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह गेस्ट हाउस से स्याना क्षेत्र के अगौता गांव जाकर एसिड अटैक पीड़िता रानी शबनम से मिलेंगी। वहां पीड़िता व उसके परिवार से घटना की जानकारी लेंगी। यहां से वह करीब तीन बजे अनूपशहर जाकर परदादा परदादी शैक्षिक संस्थान का निरीक्षण करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.