भक्तों ने किए मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी के दर्शन
मातारानी के भवन में चला 20 घंटे का अखंड मंत्र द्वितीय स्वरूप को कराई गई पीले रंग की पोशाक धारण।
खुर्जा: श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर पर नवरात्र के मौके पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करने के लिए भक्त लगातार उमड़ते हुए जा रहे है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना मंदिर में विधि-विधान के साथ की गई है।
खुर्जा के श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर में रविवार को मातारानी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्माचारिणी को पीले रंग की पोशाक धारण कराई गई और चीनी का भोग लगाया गया। मंदिर से जुड़े प्रेमप्रकाश अरोरा ने बताया कि ब्रह्मा जी की शक्ति होने के कारण मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से लोक प्रसिद्ध है। ब्रह्मा जी के कमंडल से इनका उछ्वव होने के कारण इन्हें सृष्टि का सर्जक माना जाता है। जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विकास नहीं हो सका, तो देवी ब्रह्माचारिणी ने सृष्टि का विस्तार किया। इस दौरान दो वर्ष की कन्या का पूजन मंदिर परिसर में किया गया। मातारानी के दरबार में लगातार 20 घंटे का अखंड महामंत्र हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे चल रहा है। जिसमें नगर में अलग-अलग स्थानों से श्रद्धालु आकर दो घंटे का कीर्तन कर रहे है। इसके अलावा मंदिर परिसर में मातरानी के दर्शन के दौरान भक्त भक्तीमय भजनों पर जमकर झूमते हुए भी नजर आ रहे है।